Beauty

अब बिना पार्लर जाए घर पर ही आसानी से करें मैनीक्योर –पेडीक्योर

खुद को सुंदर बनाने के लिए तो आप अपने चेहरे की देखभाल करते होंगे, लेकिन खूबसूरत दिखने के लिए केवल चेहरे की ही नहीं बल्कि हाथ और पैरों की देखभाल करने की भी जरूरत होती है। भले ही आप अपने हाथ , पैर और नाखूनों की सफाई रोज न कर पाते हों, लेकिन इन्हें स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने के लिए मैनीक्योर और पेडीक्योर करा सकते हैं। मगर सॉफ्ट हाथों-पैरों और चमकीले नाखूनों के लिए रोज-रोज पार्लर जाना संभव नहीं है। वैसे भी कैमिक्ल युक्त चीजों का इस्तेमाल करने से फायदा होने की जगह पर नुकसान होने लगता है। एसे में आप घर पर ही मैनीक्योर और पेडीक्योर कर सकते हैं।
मैनीक्योर और पेडीक्योर आपके हाथ और पैरों का एक कॉस्मेटिक ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जो नाखूनों को कमजोर होकर टूटने से बचाने के साथ हाथों व पैरों पर पड़ने वाली झुर्रियों को भी कम करता है। दोनों ही ट्रीटमेंट आपको जोड़ों के दर्द, साइनस, सर्दी और बलगम से राहत दिलाते हैं। इतना ही नहीं मैनीक्योर, पेडीक्योर को नियमित रूप से कराने पर नाखूनों में होने वाले फंगल इंफेक्शन से भी छुटकारा पाया जा सकता है।आज हम आपको बताएंगे कि कैसे प्राकृतिक तरीके और बिना पैसे गवाए मैनीक्योर और पेडीक्योर किया जा सकता है।

 

मैनीक्योर क्या होता है -
मैनीक्योर नाखूनों और हाथों के लिए कॉस्मेटिक ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जो घर पर या सैलून में किया जाता है। नाखूनों को फाइल करना, आकार देना, पुश करना और क्लिपिंग जैसे कई स्टेप्स के साथ मैनीक्योर किया जाता है। अच्छी बात यह है कि मैनीक्योर महिला और पुरूष दोनों करा सकते हैं। आज समय की कमी के कारण कई लोग पार्लर जाने से बचते हैं, ऐसे में यह ट्रीटमेंट घर पर भी आसानी से किया जा सकता है, बस इसे करने का सही तरीका पता होना चाहिए। मैनीक्योर आपके हाथ और नाखूनों को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखता है।
घर पर कैसे करें मैनीक्योर -
स्टेप- 1 - सबसे पहले नाख़ूनों को नेल पॉलिश रिमूवर से साफ़ कर लें। 
स्टेप- 2 - अब हल्के गरम पानी में नमक डालकर पांच मिनट के लिए अपने हाथों को उसमें भिगोकर रखें। फिर दही और बेसन को अच्छी तरह मिलाकर लेप तैयार करें। इसे अपने हाथों पर धीरे-धीरे मसाज करते हुए लगाएं। 
स्टेप- 3  - अब उसी गर्म पानी में बेबी शैम्पू या सामान्य-सा कोई भी शैम्पू मिलाकर हाथों को दस मिनट तक भिगोकर रखें। 
स्टेप- 4  - नाख़ूनों को अच्छी तरह ब्रश की सहायता से रगड़ें और साफ़ पानी से धो लें। 
स्टेप- 5 - आख़िर में क्लियर नेल पॉलिश लगा लें।

 

पेडीक्योर क्या है -

पेडीक्योर पैरों और नाखूनों का एक कॉस्मेटिक उपचार है, जो एकदम मैनीक्योर जैसा होता है। इससे पैरों और पैर के नाखूनों को साफ और सुंदर बनाया जाता है। पेडीक्योर में न केवल टो नेल्स की देखभाल बल्कि प्यूमिस पत्थर को पैरों के नीचे से रगड़ा जाता है। पेडीक्योर अक्सर घुटनों तक किया जाता है, जिसमें एक्सफोलिएशन, मॉइस्चराइजिंग और मालिश जैसे स्टेप्स शामिल हैं। समय और पैसा बचाने के लिए अब लोग पेडीक्योर को भी घर में करने लगे हैं। इसके लिए बाजार में कई स्क्रब आते हैं, आप अगर बाजार से स्क्रब नहीं लेना चाहते , तो कई घरेलू चीजों से भी पेडिक्योर के लिए स्क्रब तैयार किए जा सकते हैं।

घर पर कैसे करें पेडीक्योर -

स्टेप- 1 - सबसे पहले पैरों के नाखूनों को साफ करें और फिर उनको नेल फाइलर से शेप दें। 

स्टेप- 2 - अब टब में गुनगुना पानी डालकर उसमें नींबू की स्लाइस और गुलाब या गेंदे के फूलों की कलियां डालें। फिर उसमें अपने पैरों को 10-15 मिनट के रखें। जब पैरों की त्वचा नर्म हो जाए तो नाखूनों को ब्रश से साफ करें। एड़ियों को साफ करने के लिए प्यूमिक स्टोन का इस्तेमाल करें और सारी डेड स्किन निकाल लें।

स्टेप- 3 - इसमें नींबू की स्लाइस को अपने पैरों पर हल्के हाथों से लगाएं। फिर अपने गुनगुने पानी से अपने पैरों को धो लें। 

स्टेप- 4 - 2 टीस्पून शहद में थोड़ी सी मॉइश्चराइजिंग क्रीम मिलाकर स्क्रब करें। थोड़ी देर स्क्रब करने के बाद पैरों को फिर से गुनगुने पानी से साफ करें। 

स्टेप- 5 - आखिरी स्टेप में पैरों को अच्छे से धोने के बाद तौलिए से पोंछ लें। पैरों को अच्छे से सूखाने के बाद क्रीम लगाएं।

 

 

Related Posts

Benefits of facials for skin

A facial is a family of skincare treatments for the face, including steam, exfoliation (physical and chemical), extraction, creams, lotions, facial masks, peels, and massage. They are normally performed in beauty salons but are also a common spa treatment. They are used for general skin health as well as for specific skin conditions. Types of facials include European facial, LED light therapy facials, hydrafacials, and mini-facials.

Besides promoting relaxation, a regular facial provides many benefits including noticeable improvements to your skin tone, texture, and appearance. Facials also help to improve circulation to optimize cellular health and promote collagen production.

                                                                                                     Benefits Of Facials

20 Sep 2025

Apply these natural things to avoid the strong rays of the sun, you will get many tremendous benefits


In summer, women use sunscreen to protect themselves from the sun's rays. Because there is a risk of skin damage due to exposure to sunlight. In such a situation, problems like dullness, redness and pigmentation start happening. To avoid this, women use sunscreen. But due to excessive chemicals in it, it can also cause damage to the skin. In such a situation, you can use natural things instead of sunscreen.

17 Jul 2025

Makeup Artists for Celebrities Discuss Their Favorite Summer Products

Every person (at every level of their relationship with beauty) strives to locate the ideal summer beauty products and create a summer vanity that flatters their skin type throughout the hotter months, from a minimalist to a pro. Summers are actually spent trying and testing every product available, including those with various formulas, textures, and substances. These celebrity makeup artist-recommended goods will help you save time, money, and energy by bringing you closer to the ideal summer makeup options, even though the final objective of our journey—obtaining the appropriate products—is still far away.

13 Feb 2025

Wine Facial for glowing skin (skin-care routine in Hindi)

अरे शराब प्रेमियों, पिनोट नोयर की उस बोतल को चुगने से आपको सेब के गाल नहीं मिल सकते हैं लेकिन शायद हैंगओवर हो सकता है। हमने आपको इस बरगंडी पेय के साथ खुद का इलाज करने का एक स्वस्थ तरीका दिया है। घर पर वाइन फेशियल है! यह एक आरामदायक सप्ताहांत और कुछ गुणवत्ता वाले आत्म-प्रेम समय के लिए बिल्कुल सही है। तो, हमारे साथ रहो, देवियों!

23 Aug 2025

प्राकृतिक चेहरे की सुंदरता के टिप्स जो आपको स्वस्थ और चमकदार त्वचा के लिए अवश्य जानना चाहिए

स्वस्थ और चमकती त्वचा पाने के प्रयास में हम इसे टीएलसी से नहलाते हैं और इसे बेहतरीन स्किनकेयर उत्पादों के साथ व्यवहार करते हैं। हालांकि, कभी-कभी आपकी त्वचा की सभी मांगें प्राकृतिक अवयवों से प्रभावित हो रही हैं। चूंकि ये अवयव रासायनिक मुक्त हैं, वे हर प्रकार की त्वचा के अनुरूप हैं - चाहे वह तेल, शुष्क, सामान्य या संवेदनशील हो। अपनी त्वचा को ठीक करने और प्राकृतिक रूप से सुंदर बनाने के लिए प्रकृति की शक्ति पर भरोसा करें। एक महिला के रूप में, जब आपके पास आक्रामक प्रक्रियाओं और उपचारों के लिए समय नहीं होता है, तो आपकी सुंदरता को बढ़ाने के लिए कुछ प्राकृतिक चेहरे के ब्यूटी टिप्स और ट्रिक्स का होना आवश्यक है।

 

28 Jun 2025

How to do eye makeup like a pro.

Without a doubt, your eye makeup can take your beauty game to the next level! However, learning how to apply eye shadow flawlessly can be scary, especially if you are a newbie. However, in order to create a gorgeous look for yourself, you must first master the basics! There are enough and more ideas to ace your own eye makeup with celebrities providing huge eye makeup objectives and Pinterest serving as a steady source of inspiration. The good news is that your eye makeup can offer a tonne of depth and complexity to your eyes, from an edgy cut-crease to a strong smoky look.
So, how do you choose which colours to use? Or what sort of brushes do you need to make your eye makeup look flawless? A few make-up blunders might make you look more Halloween-ish than date-ish. But don't be concerned! You've arrived to the right location. With a fool-proof tutorial on applying eye makeup like a pro, we've got you covered...

 

11 Dec 2025
Latest Posts