Beauty

चावल और दूध से बनी कोरियन होम रेमेडी त्वचा पे, सुबह लगाओं शाम तक निखार पाओ

जापानी और कोरियन ब्यूटी रेजीम से चावल की खूबियों को लेते हुए हुए यहां आपको ऐसी क्रीम बनाने की आसान विधि बता रहे हैं, जिसे सुबह लगाने से शाम तक आपका चेहरा फेशियल से भी अधिक ग्लो करने लगेगा। चावल में ऐंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-एजिंग क्वालिटीज होती हैं और विटमिन-बी पाया जाता है। ये तीनों ही खूबियां सीधे तौर पर त्वचा की सुंदरता को प्रभावित करती हैं। विटमिन-बी को ब्यूटी विटमिन भी कहा जाता है। जापानी और कोरियन ब्यूटी रेजीम में चावल का पानी और चावल की क्रीम का बहुत अधिक उपयोग किए जाते हैं। चावल फायदे आपकी त्वचा को सिर्फ एक दिन में दमकाने का दम भी रखते हैं। क्योंकि चावल बहुत तेजी से आपकी त्वचा के अंदर कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है।

क्रीम बनाने के लिए सामग्री - 

  • एक चौथाई कप चावल
  • डेढ़ गिलास पानी
  • एक बड़ा बर्तन

 

विधि - 

  • सबसे पहल बर्तन में चावल और पानी डालें। इन चावलों को धीमी आंच पर पकाएं।

  • जब चावल आधे पक जाएं तब इन चावल में एक कप दूध मिक्स कर लें। कच्चा दूध हो तो और भी अच्छा।

  • अब इस दूध के साथ इन चावलों को धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं और फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

  • अब इस मिक्स को मिक्सी जार में निकालें और दूध या गुलाबजल डालकर पीस लें। आपको इसका महीन क्रीमी पेस्ट बनाना है।

  • अब इस क्रीम में 1 चम्मच ग्लिसरीन, एक चम्मच बादाम तेल और एक विटमिन-ई का कैप्सूल मिला लें। बादाम तेल की जगह आप नारियल का फूड ग्रेड तेल भी उपयोग कर सकती हैं।

  • यह क्रीम सही तरीके से लगाएंगी तो सिर्फ 6 से 7 घंटे के अंदर आपकी त्वचा का रंग निखर जाएगा। जैसा कि हम बता चुके हैं कि आप आप इस क्रीम को बॉडी क्रीम की तरह भी उपयोग कर सकती हैं। यदि आप कोई बैकलेस ड्रेस पहनने जा रही हैं तो इस क्रीम को पूरे शरीर पर जरूर लगाएं। आपको बॉडी पॉलिशिंग जैसा इफेक्ट देखने को मिलेगा।

  • त्वचा पर क्रीम लगाने से पहले स्किन को गीले कपड़े से जरूर साफ कर लें। ताकि त्वचा पर जमा डस्ट और अतिरिक्त तेल साफ हो जाए।

  • क्रीम को त्वचा पर लगाते समय हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मालिश जरूर करें।

  • क्रीम को 30 मिनट के लिए त्वचा पर लगा छोड़ दें। इसके बाद सर्कुलर मोशन में ही मसाज करते हुए इस क्रीम को हटा दें।

  • अब ताजे पानी से नहा लें और त्वचा पर मॉइश्चराइजर या फिर ऐलोवेरा जेल लगा लें। शाम तक आपकी त्वचा में कई स्किन टोन का निखार आ जाएगा।

 

Related Posts

Why Do You Need Ceramides In Your Skincare Routine? This Is A Guide

Ceramides are being promoted as the key component of healthy skin care, particularly for skin that has been damaged by a lot of active substances. But, if you don't know exactly what it does or why you should buy a product with it, here is a primer.

24 Mar 2025

Tips From A Celebrity Makeup Artist On How To Pick The Perfect Lipstick

What about lipstick? We've heard celebs mention mascara, concealer, brow powder, or blush as the one makeup item they can't leave the house without. You may have only seldom seen a celebrity sporting the bare lip look, and even then they may still have applied a light neutral lip colour. Even if you weren't a celebrity, you (and I) wouldn't want to go out without a happy pout. Every woman understands the significance, indulgence, and even game-changing nature of lipsticks.

13 Feb 2025

Benefits Of Coconut Oil For Your Face In Hindi

नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होता है, जिसमें जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो त्वचा पर बैक्टीरिया को मारते हैं और जलन से राहत दिलाते हैं।चूंकि नारियल का तेल कच्चे नारियल या सूखे नारियल के गुच्छे से उत्पन्न वसा है, इसलिए इसके गुण इसे विशेष प्रकार की त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर के रूप में उपयोगी बनाते हैं, जैसे कि सूखी या सामान्य से शुष्क त्वचा। नारियल का तेल पौष्टिक फैटी एसिड से भरपूर होता है जो त्वचा को मॉइस्चराइज और सुरक्षा प्रदान करता है। लिनोलिक एसिड (विटामिन एफ) जो त्वचा को नमी बनाए रखने में मदद करता है, और लॉरिक एसिड, जिसमें रोगाणुरोधी गुण होते हैं, दो उदाहरण हैं।

26 Oct 2025

अगर ब्यूटी हाइजीन का ख़याल ना रखा जाए तो कभी स्किन इंफ़ेक्शन, कभी आंखों में समस्या, कभी बालों का झड़ना, इंचिंग या नाख़ून या होंठों की समस्या हो सकती है.

हुस्न की ख्वाहिश करने के लिए थोड़ी मेहनत भी करनी ज़रूरी होती है… ख़ूबसूरती की पहली शर्त यही होती है हाइजीन. चाहे स्किन हो, हेयर हो, लिप्स हों या आंखें अगर हाइजीन का ख़याल  बरक़रार रखना पड़ता है इसके अलावा आपको अंदरूनी समस्या भी हो सकती है, जैसे पेट की परेशानी या किसी तरह काअन्य कोई इंफ़ेक्शन हो सकता है.

13 May 2025

गर्दन और कोहनी के कालेपन को तेजी से हटा देते हैं यह घरेलू उपाय

आमतौर पर लोग खूबसूरत दिखने के लिए अपने चेहरे का खास ख्याल रखते हैं, लेकिन कई लोग गर्दन के कालेपन पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, चेहरे और गर्दन की त्वचा का रंग जब अलग-अलग नजर आता है, तो शर्मिंदगी महसूस होने लगती है। गर्मियों के दिनों में जब पसीने की वजह से गर्दन पर मैल जमने लगती है, तो वहां कि स्किन काली पड़ जाती है। जो कई बार हमें लोगों के सामने शर्मिंदगी का अहसास कराता है। इसके अलावा काली गर्दन खूबसूरती को कम कर देती है। आज हम आपको गंदी और काली गर्दन  को साफ करने के कुछ प्रभावी घरेलू उपचार (Home Remedies) बताने जा रहे हैं। जिसे रोजाना आजमा कर आप अपनी गर्दन को साफ और गोरा बना सकती हैं। बताए गए इन पैक्स को स्किन पर मात्र 15 से 20 मिनट तक ही लगाना है। बाद में इसे हल्के हाथों से रगड़ कर साफ करने पर आपकी स्किन टोन में निखार आ जाएगा। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

16 Nov 2025

Golden Days of Love Offers A Beautiful Variety Of Love Bracelets.

Love is an uncommon feeling. For many it is a destination, and some regard it as journey. It takes commitment to be there, to stick by each other through thick and thin, to endure, and to persevere, whether it's the last station or a ride. With its exclusive collection of love bands, the Platinum Guild of India honours the delight of a union so uncommon.

25 Feb 2025
Latest Posts