Beauty

गर्दन और कोहनी के कालेपन को तेजी से हटा देते हैं यह घरेलू उपाय

आमतौर पर लोग खूबसूरत दिखने के लिए अपने चेहरे का खास ख्याल रखते हैं, लेकिन कई लोग गर्दन के कालेपन पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, चेहरे और गर्दन की त्वचा का रंग जब अलग-अलग नजर आता है, तो शर्मिंदगी महसूस होने लगती है। गर्मियों के दिनों में जब पसीने की वजह से गर्दन पर मैल जमने लगती है, तो वहां कि स्किन काली पड़ जाती है। जो कई बार हमें लोगों के सामने शर्मिंदगी का अहसास कराता है। इसके अलावा काली गर्दन खूबसूरती को कम कर देती है। आज हम आपको गंदी और काली गर्दन  को साफ करने के कुछ प्रभावी घरेलू उपचार (Home Remedies) बताने जा रहे हैं। जिसे रोजाना आजमा कर आप अपनी गर्दन को साफ और गोरा बना सकती हैं। बताए गए इन पैक्स को स्किन पर मात्र 15 से 20 मिनट तक ही लगाना है। बाद में इसे हल्के हाथों से रगड़ कर साफ करने पर आपकी स्किन टोन में निखार आ जाएगा। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

गर्दन काली होने के कारण क्या हैं

गर्दन काली होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनके बारे में हम नीचे बता रहे हैं। 

हाइपरपिगमेंटेशन

त्वचा के पिगमेंट की अधिकता के कारण गर्दन का रंग काला पड़ सकता है। हाइपरपिगमेंटशन के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे

  • सूरज की हानिकारक किरणें
  • हार्मोन से जुड़ा रोग जैसे एडिसन (जब एड्रेनल ग्लैंड हार्मोन का उत्पादन नहीं करती हैं)
  • बर्थमार्क्स
  • शरीर में आयरन की अधिकता
  • कुछ दवाइयों का दुष्प्रभाव

अकन्थोसिस निगरिकन्स –
यह एक त्वचा संबंधी विकार है, जो गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों के आसपास की त्वचा के साथ ही त्वचा में पड़ने वाली सिलवटों को काला कर सकता है 
डर्मेटाइटिस नेगलेक्टा –
एक त्वचा स्थिति जो स्वच्छता की कमी के कारण होती है। इसके कारण हाइपरपिगमेंटशन की समस्या हो सकती है 
टिनिया वर्सीकोलर  –
यह एक प्रकार का फंगल संक्रमण होता है, जो स्किन के पिगमेंटशन में गड़बड़ी पैदा कर सकता है, जिसके कारण त्वचा पर पैच हो सकते हैं। ये पैच आसपास की त्वचा की तुलना में हल्के या गहरे रंग के हो सकते हैं।

इस तरह करे दूर गर्दन का कालापन 

  • गुलाबजल का प्रयोग 

सामग्री 
नींबू, गुलाब, शहद 
ऐसे करे प्रयोग 
दो चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच गुलाब जल को मिलाकर पूरे गले में लगा लें। रातभर लगा रहने दें। सुबह अच्छी तरह से गर्दन धो लें। इससे आपको काफी फर्क नजर आने लगेगा। दो चम्मच नींबू के रस को शहद में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे लगभग आधे घंटे गर्दन पर लगा रहने दें। धोते समय अपनी गर्दन को मसाज करें जिससे गंदगी साफ हो जाए।

  • बादाम-दूध का स्क्रब 

सामग्री 
बादाम पाउडर, दूध, 
ऐसे करे प्रयोग 
इस स्क्रब को बनाने के लिए 2 चम्मच बादाम पाउडर में 3 चम्मच दूध डालकर पेस्ट तैयार करें। गर्दन पर 15 मिनट तक मसाज करें। फिर ठंडे पानी से धो डालें। इसी तरह 1 चम्मच दही के साथ 2 बड़े चम्मच वॉलनट पाउडर मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट से अपनी गर्दन को स्क्रब करें। 

  • खीरा और नारियल पानी 

सामग्री 
खीरा, नारियल का पानी, आलू का रस, दूध, नारियल तेल 
ऐसे करे प्रयोग 
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए गर्दन को खीरे के रस से साफ करें। आप चाहें तो नारियल का पानी भी काम में ले सकती हैं। एक चम्मच आलू का रस, एक चम्मच दूध और कुछ बूंदें नारियल तेल की एक साथ मिला लें। इस मिश्रण से अपनी गर्दन को कई बार पोंछे। 

  • ओट स्क्रब

सामग्री 
ओट, टमाटर
ऐसे करे प्रयोग 
गले के जिस हिस्से पर डेड स्किन जमा हो जाती है, उस हिस्से में कालापन आ जाता है। ऐसे में ओट से स्क्रब करें। तीन-चार चम्मच ओट लेकर अच्छी तरह से पीस लें। इसमें दो चम्मच टमाटर का गूदा मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। ओट्स को ज्यादा न पीसें। अच्छे परिणाम के लिए हफ्ते में कम से कम दो-तीन बार इस मिश्रण से स्क्रब करें। 

  • केला पैक

सामग्री 
केला, जैतून 
ऐसे करे प्रयोग 
केला और जैतून मिलाकर एक पैक तैयार करें। इसके लिए केला मसलें और उसमें जैतून का तेल मिला लें। गले में इसे अच्छी तरह लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं।

  • बेकिंग सोडा

सामग्री 
बेकिंग सोडा
ऐसे करे प्रयोग 
स्किन के हाइपर पिग्मेंटेशन को हटाने के लिए बेकिंग सोडा भी कारगर है। दो चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बनाकर गर्दन में लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़कर छुड़ा दें। बेकिंग सोडा स्किन एक्सफोलिएटर का काम करता है। यह गले से काली धारियों को हटाने में मदद करेगा।

  • बेसन-ग्लिसरीन 

सामग्री 
चम्मच बेसन, एक चम्मच खीरे का रस, एक चुटकी कच्ची हल्दी, ग्लिसरीन की तीन चार बूंदें
ऐसे करे प्रयोग 
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए एक चम्मच बेसन, एक चम्मच खीरे का रस, एक चुटकी कच्ची हल्दी तथा ग्लिसरीन की तीन चार बूंदें मिलाकर लगाएं। नियमित इस्तेमाल करने से कालापन दूर हो जाएगा। 

  • मक्के का आटा 

सामग्री 
मक्के का आटा, चंदन का पाउडर, आटे का चोकर, दो चम्मच नींबू का रस 
ऐसे करे प्रयोग 
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए मक्के का आटा, चंदन का पाउडर, आटे का चोकर, दो चम्मच नींबू का रस और दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसको गर्दन पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। जब हल्का सूख जाए, तो हल्के रगड़कर साफ कर लें। रोज ऐसा करने से कालापन दूर हो जाएगा। 

  • अंडे की सफेदी 

सामग्री 
अंडे की सफेदी, नींबू का रस
ऐसे करे प्रयोग 
अंडे की सफेदी में थोडा सा नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह से फेट लें। इसे गर्दन पर 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद धो लें। यह गर्दन का कालापन दूर करता है।


गले का कालापन दूर करने के कुछ खास टिप्स 
गले के कालेपन को दूर करने के लिए नीचे दिए गए टिप्स को अपनाया जा सकता है :

  • मुंह धोने के साथ-साथ अपनी गर्दन को धोना न भूलें।
  • बाहर जाने से पहले गर्दन पर भी सनस्क्रीन लोशन जरूर लगाएं।
  • अच्छे ग्लो के लिए महीने में एक बार बादाम के तेल से मालिश कर सकते हैं।
  • ऐसी धातु की चीजें गले में बिल्कुल न पहनें, जिससे स्किन एलर्जी हो या जिससे त्वचा काली पड़े।
  • प्रदूषण वाले स्थान पर जाने के पहले अपने चेहरे और गर्दन को अच्छी तरह से कवर कर लें।
  • किसी भी रासायनिक क्रीम का उपयोग करने के पहले अपने ब्यूटी स्पेशलिस्ट की सलाह जरूर लें।

Related Posts

What is Beauty by Chat GPT

Beauty is more than just skin deep. It's an expression of who we are, and it comes in many forms. From the way we style our hair to the makeup we wear, beauty is a personal choice that can help us feel confident and empowered. But what does beauty really mean, and how can we embrace it in our everyday lives? Here are some thoughts on beauty and how to cultivate it in ourselves and others.

Beauty is subjective: What one person finds beautiful, another may not. There's no one-size-fits-all definition of beauty, and that's what makes it so interesting and diverse. Instead of trying to conform to someone else's idea of what's beautiful, focus on what makes you feel confident and comfortable in your own skin.

Beauty is more than skin deep: While makeup and fashion can help enhance our appearance, true beauty comes from within. It's about being kind, compassionate, and confident, and radiating those qualities to others. Take care of your physical health, but also prioritize your mental and emotional well-being.

 

 

 

10 Apr 2025

How to Make Your Makeup Last Longer

To keep our skin fresh and rejuvenated, we all follow a skincare routine based on our skin type. Investing in a good toner, moisturizer, and serum will help you keep your skin in good condition. Applying a face mask and using a good face wash before bedtime refreshes the skin and gives it a healthy glow. Makeup can help to enhance your beauty, but it rarely lasts long enough.

Do you want to be prim and proper all day? If you're wondering what techniques to use to make your make-up last longer, this article is for you. Here are a few simple hacks to extend the life of your makeup and keep it intact so you can look dazzling and flawless all day.

14 Feb 2025

अगर ब्यूटी हाइजीन का ख़याल ना रखा जाए तो कभी स्किन इंफ़ेक्शन, कभी आंखों में समस्या, कभी बालों का झड़ना, इंचिंग या नाख़ून या होंठों की समस्या हो सकती है.

हुस्न की ख्वाहिश करने के लिए थोड़ी मेहनत भी करनी ज़रूरी होती है… ख़ूबसूरती की पहली शर्त यही होती है हाइजीन. चाहे स्किन हो, हेयर हो, लिप्स हों या आंखें अगर हाइजीन का ख़याल  बरक़रार रखना पड़ता है इसके अलावा आपको अंदरूनी समस्या भी हो सकती है, जैसे पेट की परेशानी या किसी तरह काअन्य कोई इंफ़ेक्शन हो सकता है.

13 May 2025

For pigmentation, fair skin, and glowing skin, try these 9 Masoor Dal Face Packs.

The most prevalent ingredient in everyone's kitchens is pulses. Due to their high protein content, pulses are excellent for the skin in addition to maintaining our overall health. Masoor dal is a well-liked ingredient that is readily available in every home, making it simple to utilise for fair and radiant skin. 

27 Dec 2025

Eight Lip and Cheek Colors We Love

The most convenient beauty product, in my opinion, is unquestionably a promising lip and cheek tint. The one-and-done product that beauty aficionados long for is a lip and cheek tint since it is small, compact, and incredibly useful. And if it has a formula that is buttery soft, long-wearing, and packed with pigment, it is a true gem.

28 Jan 2025

पुरुषों की त्वचा के लिए 14 अद्भुत शीतकालीन ब्यूटी टिप्स

यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जो नियमित रूप से त्वचा देखभाल और सौंदर्य प्रवृत्तियों के साथ बने रहते हैं, तो आपको पता होगा कि पिछले कुछ वर्षों में पुरुषों के लिए त्वचा देखभाल और लक्जरी सौंदर्य उत्पादों में उछाल देखा गया है। हालांकि, पुरुषों के लिए स्किनकेयर रूटीन बनाना अभी भी मुश्किल है जो उनके लिए अच्छा काम करता है। कोई नहीं जानता कि कहां से शुरू करें; एक मिथक यह भी है कि एक आदमी की त्वचा को मौलिक रूप से अलग त्वचा देखभाल व्यवस्था की आवश्यकता होती है, क्योंकि यह मोटा और सख्त होता है।

06 Oct 2025
Latest Posts