Beauty

कील-मुँहासे से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्ख़े

खूबसूरत चेहरा हर किसी को अच्छा लगता है। आपमें से कई लोग चाहते होंगें कि उनके चेहरे के सारे दाग धब्बे मिट जाएं और चेहरा एकदम बेदाग हो जाए। लेकिन हमारी खराब जीवनशैली और खानपान की वजह से अक्सर चेहरे पर कील-मुंहासे निकल आते हैं।  वैसे तो बाजार में मुंहासो की दवा, चेहरा साफ़ करने की दवाओं आदि के नाम पर कई प्रोडक्ट बिक रहे हैं लेकिन बेहतर होगा कि इन्हें अपनाने की बजाय आप मुंहासे हटाने और चेहरा साफ करने के आयुर्वेदिक घरेलू उपाय अपनाएं।

इस वजह से हो सकते हैं पिंपल्स


सबसे पहले नजर डालते हैं कि आखिर पिंपल्स किस वजह से होते हैं। स्किन एक्सपर्ट्स की मानें तो कुछ दवाओं के असर से आपकी त्वचा पर मुहांसे हो सकते हैं।  इसके अलावा त्वचा को समय- समय पर साफ नहीं करने से भी इस तरह की समस्या होती है। रात को सोने से पहले मेकअप नहीं हटाने पर भी पिंपल्स हो जाते हैं। शरीर में पीरियड्स और प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोनल बदलाव होने के कारण भी पिंपल होते हैं। कभी-कभी तनाव, मिर्गी या मानसिक बीमारी से जुड़ी कुछ दवाओं के सेवन से भी एक्ने निकल सकते हैं।

पिंपल से बचने के लिए खाने में क्या खाएं और क्या ना खाएंः-

क्या खाएं-
हरी पत्तेदार सब्जियां, खीरा, शकरकंद, गाजर और शिमला मिर्च खाएं।
मौसमी फलों को अपने भोजन में शामिल करें।
दही का नियमित सेवन करें।
ग्रीन टी पिएं।
अखरोट, काजू और किशमिश का सेवन करें।

क्या न खाएं-
ज्यादा तेल वाली चीजें या जंक फूड जैसे-पिज्जा, बर्गर, नूडल्स आदि का ज्यादा सेवन न करें।
ज्यादा मीठा खाने से परहेज करें।
ऐसी चीजों से दूर रहे, जिनमें ग्लिसेनिक की मात्रा अधिक होती है। जैसे-सफेद ब्रेड, सफेद चावल, प्रोसेस्ड फूड आदि।

पिंपल से छुटकारा पाने के लिए उपाय -


चंदन पाउडर 


चंदन पाउडर में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को ठंडक पहुंचाने के साथ पिंपल से छुटकारा दिलाते हैं। इसके लिए एक बाउल में चंदन पाउडर और गुलाब जल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगा लें। जब यह सुख जाए तो साफ पानी से धो लें। 


बर्फ


 मुंहासों पर बर्फ को धीरे -धीरे रगड़ें, ध्यान रहे कि आप ज्यादा देर बर्फ का इस्तेमाल ना करें। इससे भी आपको लाभ मिलेगा।


मुल्तानी मिट्टी


एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी,नींबू के रस और गुलाब जल को डालकर अच्छे  से मिलाकर पेस्ट बना लें और उसे चेहरे पर लगाएं और सूखने जाने के बाद धो लें। सप्ताह में कम से कम 2 बार इसे इस्तेमाल करे। 


एलोवेरा जेल


एलोवेरा जेल में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आसानी से पिंपल की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके लिए चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें औऱ करीब 20 मिनट बाद धो लें। इसके अलावा रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल को पिंपल में लगा लें। दूसरे दिन चेहरा धो लें। कुछ दिन ऐसा रोजाना करें। 


हल्दी 


हल्दी त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान है। एक चम्मच हल्दी पाउडर को दूध और गुलाबजल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें और सीधे पिंपल पर लगाएं।  इस उपाय को लगाातर कुछ दिनों तक करने से पिंपल्स की समस्या खत्म हो जाती है। 


बेकिंग सोडा


अगर आपकी त्वचा बहुत अधिक संवेदनशील है। तो इसका इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है। नॉर्मल त्वचा के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ मात्रा गुलाब जल की मिलाकर पेस्ट बना लें और पिंपल की जगह पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे साफ कर लें।  

Related Posts

How to Identify Your Hair Type: The Ultimate Guide

Introduction

Understanding your hair type is the foundational step toward building an effective hair care routine. Without knowing your hair type, you risk using products or styling methods that don’t suit your hair’s needs, leading to dryness, breakage, frizz, or limpness. In this guide, you will learn how to identify your hair type precisely — from curl pattern to texture, density, porosity, and more — so you can choose the best care for your unique strands.

In this article, you’ll discover:

  • The major components of “hair type” (curl pattern, texture, density, porosity, etc.)

  • Step-by-step tests you can do at home

  • Tips for interpreting results

  • Why it matters for product choice and styling

Let’s dive in.


What Does “Hair Type” Mean?

When people say “hair type,” they usually refer not to a single characteristic, but a combination of factors:

  1. Curl / wave / coil pattern

  2. Strand texture (fine, medium, coarse)

  3. Density (how many hairs per square inch)

  4. Porosity (how easily hair absorbs and retains moisture)

  5. Elasticity / strength / health

  6. Other factors, like hair thickness, length, and whether your hair is chemically treated

By combining these, you get a more complete picture of your hair. Two people may both have “curly hair,” but one might have fine, low-density hair, while the other has coarse, high-density curls. Their care needs will differ.

Many hair care systems (such as the Andre Walker system) focus primarily on curl / coil pattern as the first dimension. 

Below we break down each dimension and show you how to test and interpret.

08 Oct 2025

Benefits of makeup

For most women, makeup is the most important tool in their everyday beauty armory. Makeup mainly is used to change or enhance the way we look, to feel more confident, and also to hide our imperfections. Makeup can be termed as a cosmetic device that is used to prettify or add color to your face.

                                                                                              BENEFITS OF WEARING MAKEUP

It doesn’t mean that women wear makeup just because of looking nice. There are also some benefits to wearing makeup. Now have a look at the benefits of wearing makeup.

15 Sep 2025

Natural Ways to Get Thin Lips

Everyone wants larger lips, but when it comes to even fuller lips, your ideal alters.

Many men and women wish to obtain thin lips naturally, just as many people dream of having huge lips. So here's the answer for them.

The Best Natural Ways to Get Thin Lips

There are five basic ways to naturally make your lips thinner without using cosmetics or surgery; let's go over each one one by one.

27 Dec 2025

Home Treatments For Scalp Itchiness

Does your scalp ever feel itchy all the time? Are you uncomfortable with it? If the answer is yes, you may have a situation that requires your immediate attention. When you have an itchy scalp, you have a strong sense of irritation in your scalp that makes you want want to scratch. Scalp pruritus is the medical name for an itchy scalp.

09 Jan 2025

ग्लिसरीन को लगाने से मिलते हैं ये फायदे, इन टिप्स को करें फॉलो

आप चाहें तो घर पर ही स्किन केयर में ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। त्वचा को हाइड्रेट रखने के अलावा, इसे संक्रमणों को रोकने में भी उपयोगी माना जाता है। हम आपको दिखाएंगे कि घर पर ग्लिसरीन का उपयोग कैसे करें और यह आपकी त्वचा के लिए क्या कर सकता है।
सर्दी का मौसम खत्म होने के बावजूद त्वचा के रूखेपन की समस्या बनी रहती है। त्वचा का फटना, चकत्ते या खुजली होना सामान्य है। इन मुश्किलों को दूर करने के लिए आप स्टोर से खरीदे गए सामान की जगह घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं ग्लिसरीन की, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह रूखी त्वचा के इलाज में विशेष रूप से उपयोगी है। ग्लिसरीन त्वचा के लिए इतना फायदेमंद होता है कि बाजार में मिलने वाले बॉडी लोशन और मॉइश्चराइजिंग क्रीम में शामिल हो जाता है।
वैसे आप चाहें तो त्वचा की देखभाल के लिए घर पर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। त्वचा को हाइड्रेट रखने के अलावा, इसे संक्रमणों को रोकने में भी उपयोगी माना जाता है। हम आपको दिखाएंगे कि घर पर ग्लिसरीन का उपयोग कैसे करें और आपकी त्वचा के लिए इसके क्या लाभ हैं।

 

 

24 Feb 2025

गर्मी के मौसम में अपनी ख़ूबसूरती का ख़ास ध्यान रखें

इस समर केयर गाइड में बताए टिप्स आजमाएं.

28 Apr 2025
Latest Posts