Fashion

गंजापन रोकने के लिए बेस्ट घरेलू इलाज, अपनाइये ये तरीके

गंजापन एक समय तक सिर्फ पुरुषों की समस्या माना जाती थी। लेकिन अब महिलाओं में भी इसके केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। हालांकि यह समस्या केवल हमारे देश की नहीं है। बल्कि दुनियाभर के लोग गंजेपन से परेशान हैं। इसलिए गंजेपन के शुरुआती लक्षण आने पर ही आपको इस बारे में गंभीर हो जाना चाहिए। ताकि समय रहते बालों को सही देखभाल दी जा सके और गंजेपन से बचा जा सके। बहुत अधिक मात्रा में बालों का गिरना इस बात का प्रारंभिक संकेत होता है कि आप गंजेपन की तरफ बढ़ रहे हैं। अपने गिरते बालों को देखकर लोग दुखी तो होते हैं लेकिन ज्यादातर लोग यह नहीं समझ पाते कि कम पैसों में इस समस्या का इलाज कैसे करें।रसोई में उपयोग होने वाली सामान्य-सी चीजें लेकर आप अपने झड़ते बालों पर नियंत्रण कर सकते हैं। इन चीजों के नाम हैं, लहसुन और प्याज। साथ में मिक्स करना है एक बेहद खास तेल, जिसकी खुशबू हम सबको पसंद है और हम सभी के घर में यह तेल रखा होता है।

ऐसे तैयार करें तैयार ये नुस्खा


सामग्री-

 

  • 2 चम्मच प्याज का रस
  • 1 चम्मच लहसुन का रस
  • 1 चम्मच नारियल तेल

 

  • आप एक प्याज को छीलकर उसे कद्दूकस कर लें। ताकि इसका रस निकाल सकें। आप चाहें तो प्याज को मिक्सी में पीसकर छान लें, तब भी इसका रस आसानी से निकल जाएगा।
  • अब एक लहसुन की 10 से 12 कलिया लें और इन्हें छीलकर पीस लें या कद्दूकस कर लें ताकि इनका रस उपयोग किया जा सके।
  • अब एक कटोरी में प्याज, लहसुन का रस मिक्स करें और ऊपर से एक चम्मच नारियल तेल मिक्स कर लें। इन तीनों चीजों के मिक्स को बालों की जड़ों में लगाना है। डाई वाले ब्रश के साथ ताकि यह बालों की जड़ों में अच्छी तरह से जाए।

 

पूरी सिर में बालों की जड़ों में इस मिक्स को लगाने के बाद आप अपने बालों की जड़ों में हल्के हाथों से क्लॉक-वाइज और ऐंटी-क्लॉकवाइज मसाज करें। कुल 4 से 5 मिनट की मसाज के बाद अपने बालों को 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर शैंपू कर लें।

क्या करना है बालों का झड़ना रोकने के लिए? 

इस रेमिडी के हिसाब से बालों का झड़ना रोकने के लिए आपको इन तीनों चीज़ों को एक साथ मिलाना होगा। एक साथ मिक्स करने के बाद आपको अपने बालों की जड़ों में इसे लगाना है। बालों की जड़ों में ये उसी तरह से लगाना है जैसे बालो पर डाई लगते हैं। आपको इसे पूरे स्कैल्प में लगाना है। ध्यान रहे कि बालों की जड़ें बहुत ज्यादा प्रेशर में न आए।  इसे लगाने के बाद आपको बालों में क्लॉक वाइज मसाज करनी है। मसाज अपनी उंगलियों के पोरों से ही करें। मसाज करने के बाद बालों में इस रेमेडी को 10 मिनट के लिए छोड़ दें फिर नॉर्मल शैम्पू कर लें।  

 

कुछ बातों का ध्यान रखें- 

  • अगर आप पहले से ही किसी चीज़ का ट्रीटमेंट ले रही हैं तो इसे न करें। 

  • अगर आपको इनमें से कोई इंग्रीडियंट सूट नहीं करता है तो इस रेमेडी को न करें।

  • अगर आपको कोई जेनेटिक समस्या है तो शायद ये सूट न करे। 

  • बालों की देखभाल आपको पूरी तरह से करनी होगी और अगर किसी वजह से इसे लगाने के बाद आपके सिर में दाने आते हैं या फिर बालों में बहुत ज्यादा खुजली होती है तो इसे न इस्तेमाल करें।  

 

Related Posts

Get rid of wrinkles

Wrinkles are a result of aging skin and volume loss and are completely natural. The skin becomes thinner over time due to the lower production of collagen and elastin proteins. This slowdown also causes the skin to become less resistant to damage.

There are some things a person can do at home to minimize the risk of developing wrinkles or help reverse the signs of aging.

  • Daily skin care

Regularly moisturizing the skin can prevent dryness, decreasing the chance of wrinkles forming. It is important to use skin care products that match the skin’s needs and to introduce one product at a time.

Using too many products on the skin, especially more than one anti-aging product can irritate the skin, which can make signs of aging more noticeable. Most products take a few weeks to work.

21 Oct 2025

How to Wax Like a Pro At Home

Waxing is required. While there are waxing salons that will perform the job for you, knowing how to wax at home is a beneficial skill to have if you don't have time to visit one or want to do it yourself. Waxing at home is both economical and time-efficient. Yes, it is a challenging task, but it becomes easier with practice and excellent planning. That is just what we will do for you. Scroll down to discover how to wax like a pro!

What You Should Know Before You Begin Waxing 1. What Should You Keep In Mind Before You Begin Waxing?

Smooth skin is ideal, but the suggestions below will ensure a positive waxing experience and infection-free skin.

13 Jan 2025

Importance of Fashion Designers

Fashion designers play a major role in our world. Their talent and vision play a big role in how people present themselves. They influence society and the way they choose to express themselves. Designers conduct research on fashion trends and interpret them for their audience.

  • Color

Color is the first thing you notice about a garment. The value ( lightness or darkness) and intensity of the color (brightness or dullness) used the proportion of different colors used, colors of the accessories used, where the colors are placed all are very important in the fashion designing process as the first impression of anything is important.

Basically, colors are classified as warm and cool colors and then black and white. The designers use colors to create illusions of size, light, etc. For eg., Dark and dull colors can create an illusion of distance. Bright colors make a dress appear bigger in size than a dark-colored one.

 

11 Oct 2025

नेकपीस पहनने से पहले इन टिप्स का रखें ध्यान, मिलेगा स्टेटमेंट लुक

1.टर्टलनेक :- 

अगर आप टर्टलनेक आउटफिट पहन रही हैं तो ऐसे में आप उसे लॉन्ग पेंडेंट की मदद से कॉम्पलीमेंट करें। वहीं बोल्ड स्टेटमेंट क्रिएट करने के लिए, आप कई लॉन्ग नेकलेस को लेयर कर सकती हैं या स्ट्रैंड नेकलेस का विकल्प चुन सकते हैं और अपने आउटफिट को और भी अलग बना सकते हैं।

 

03 Jul 2025

Benefits of Manicures and Pedicures


For those not in the know, manicures and pedicures often fall into the category of ‘pampering.’ Although it’s often very enjoyable to have your nails done there are some good reasons why this should be more than just the occasional luxury experience. There are actually a number of benefits to regularly investing in manicures and pedicures and they go much further than just aesthetics.
 

                                                                     Benefits of Manicures and Pedicures

22 Oct 2025

अगर आप सलवार सूट में शानदार दिखना चाहती हैं, तो इन सूट स्टाइलिंग आइडिया को आजमाएं।

सलवार सूट एक ऐसा पहनावा है जिसके साथ बहुत सारे प्रयोग किये जा सकते है। साथ ही, इतने सारे चॉइस मिलना का एक फायदा है, लेकिन इन प्रयोग के दौरान, कई गलतियाँ की जाती हैं जो आपकी लूक को बेहतर बनाने के बजाय खराब कर देती हैं। इसलिए आज हम आपको ऐसे स्टाइलिंग टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने पे आप हर बार सलवार सूट में स्टाइलिश दिखाई दे सकती हैं।

21 Mar 2025
Latest Posts