बालों का झड़ना या फिर धीरे बढ़ना कोई नई परेशानी नहीं है। अक्सर लोग इस तरह की दिक्कतों से गुज़रते हैं। बालों के झड़ने, टूटने, बेजान होने और तेज़ी से न बढ़ने से सभी परेशान हैं। बालों से जुड़ी समस्याओं का हल लोग अक्सर घरेलू नुस्खों के ज़रिए निकालते हैं। रीठे-आंवेले का शैम्पू हो या फिर, हर्बल हेयर पैक, ये सभी चीज़ें बालों को फायदा पहुंचाती हैं। लेकिन क्या आपने कभी हेयर टॉनिक का नाम सुना है या आज़माया है? हेयर टॉनिक या फिर कहें हेयर स्प्रे को आप घर पर ही आसानी से तैयार कर सकती हैं। अगर नहीं तो हम आपके लिए लाए हैं, 3 ऐसे हेयर टॉनिक जिनकी मदद से आपके बालों की सभी समस्याओं खत्म हो जाएगी।