Technology

जानिए आँखों की लेजर सर्जरी कराने की प्रक्रिया के फायदे, नुकसान और कीमत

आज के बदलते लाइफस्टाइल के साथ हर किसी की आँखों की रोशनी पर गहरा असर पड़ता दिखाई दे रहा है। एक समय था, जब चश्मा बढ़ती उम्र के लोगों को लगता था लेकिन अब 5 साल के बच्चों को भी चश्मा लग जाता है। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं हैं क्योंकि साइंस ने इसका भी इलाज निकाल लिया है। 18 साल की उम्र के बाद आँखों का ऑपरेशन या सर्जरी करावा सकते हैं, जिसके बाद बिना चश्मे के देख पाना संभव होगा। इस सर्जरी का नाम है लेसिक। लेसिक या फिर लेजर आई सर्जरी आंखों की रोशनी को ठीक करने की एक सामान्य लेजर आई प्रणाली है। लेजर आई सर्जरी के दौरान नेत्र सर्जन आंख की कॉर्निया में एक सिरे से दूसरे सिरे तक चीरा लगाते हैं और लटके हुए (flap) उत्तकों को ऊपर उठाते हैं एवं आंखों को फिर से नयी रोशनी देने का कार्य करते हैं।

लेजर आई सर्जरी की प्रक्रिया
लेजर आई सर्जरी की पूरी प्रक्रिया (procedure) में लगभग 20 मिनट का समय लगता है और कुल मिलाकर मरीज को सिर्फ एक से दो घंटे ही डॉक्टर के पास रहना पड़ता है। सर्जरी के बाद आंखों को सामान्य होने में लगभग 8 घंटे का समय लगता है। कभी कभी कुछ मामलों में आंखों को पूरी तरह से ठीक होने में कई महीने लग जाते हैं।
स्टेप 1 - आंखों को आई ड्रॉप से सुन्न करना- लेसिक आई सर्जरी को शुरू करते हुए व्यक्ति की आंखों को आई ड्रॉप से सुन्न किया जाता है ताकि उसे इस संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
स्टेप 2 - कुछ दवाईयां देना-  आंखों को आई ड्रॉप से सुन्न करने के बाद व्यक्ति को कुछ दवाईयां दी जाती हैं ताकि उसे सर्जिकल कुर्सी तक आसानी ले जाया जा सके।
स्टेप 3 - पलकों को झपकने से रोकना-  इसके बाद सर्जन व्यक्ति की आंखों की पलकों पर लिड स्पेकुलम नामक उपकरण का उपयोग करते हैं, जो पलको को झपकने से रोकते हैं।
स्टेप 4 - कॉर्निया तक पहुंचना- सर्जन आंखों के कॉर्निया में एक पतला फ्लैप बनाते हैं, जिसे अस्थायी रूप से मोड़ा जा सके।
स्टेप 5 - कॉर्निया को नया आकार देना- कॉर्निया के बीच में मौजूद लेयर को निकालने के बाद कॉर्निया को नया आकार दिया जाता है, जिसके लिए एक्सीमर लेज़र नामक उपकरण का प्रयोग किया जाता है।

 

लेजर आई सर्जरी के फायदे

  • यह सर्जरी पूरी तरह से सुरक्षित है।
  • आँखों की रोशनी बेहतर रूप से काम करती है।
  • लेसिक लेजर आई सर्जरी के दौरान मरीज को बहुत ही कम दर्द होता है।
  • आंखों पर किसी तरह की पट्टी लगाने की जरूरत नहीं होती है।

 

लेजर आई सर्जरी कराने के नुकसान

  • लेजर सर्जरी के दौरान आंखों की कॉर्निया में जो परिवर्तन  किया जाता है उसे फिर से उसी अवस्था में नहीं लाया जा सकता है।
  • लेजर सर्जरी कराने के पहले 24 घंटों में कुछ मरीजों को अत्यधिक बेचैनी हो सकती है।
  • सर्जरी के बाद कुछ समय तक रात में वाहन चलाने में परेशानी, आंखें में रूखापन होना और एक साथ एक ही वस्तु के कई प्रतिबिंब दिखाई दे सकते हैं।

 

लेजर आई सर्जरी कराने की कीमत
जब कोई डॉक्टर किसी व्यक्ति को लेसिक लेज़र सर्जरी कराने की सलाह देते हैं, तो उसके मन में सबसे पहला सवाल उसके खर्च को लेकर ही आता है।ये भी हो सकता है कि कुछ लोगों को लेसकि लेज़र सर्जरी एक महंगी प्रक्रिया लगे और इसी कारण वे इसे न करा पाएं, लेकिन अगर उन्हें यह जानकारी हो कि यह एक किफायदी प्रक्रिया है,जो इसकी Technique पर निर्भर करती है। जितना बड़ा अस्पताल या जितना ज्यादा अनुभवी सर्जन होगा, उतनी इस सर्जरी की लागत में अंतर आ सकता है जो लाखों में भी इसकी कीमत जा सकती है।
सभी देशों में लेज़र सर्जरी की लागत भिन्न है। भारत के भिन्न शहरों में लेज़र सर्जरी की कीमत भी भिन्न है। भारत में इस सर्जरी की लागत लगभग 25 हज़ार से 45 हज़ार तक है।

 

Related Posts

How LED Face mask work And Befits of LED mask ?

LED light masks and devices are best used to help stimulate collagen production and kill the bacteria that cause acne breakouts , though they don’t replace your regular skin – care routine. As at- home devices , the may be less effective than in- office procedures at your dermatologist’s office. Take proper precautions before using them, including wearing eye protection and following directions, in order to stay safe while treating your skin.  

23 Aug 2025

जानिए- क्या है प्लास्टिक सर्जरी और कब पड़ती है जरूरत? जानें इसकी आवश्यक जानकारी

जब हम प्लास्टिक सर्जरी का नाम सुनते हैं तो ज्यादातर लोगों को लगता है कि ये एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें व्यक्ति के बाहरी रंग-रूप और बनावट को बेहतर बनाया जाता है। उदाहरण के लिए- नोज जॉब (नाक की सर्जरी), ब्रेस्ट ऑगमेंटेशन (स्तन की वृद्धि), टमी टक (पेट कम करवाना) आदि। ये सभी कॉस्मेटिक सर्जरी हैं जो प्लास्टिक सर्जरी का एक अहम हिस्सा हैं लेकिन प्लास्टिक सर्जरी का मतलब सिर्फ इस तरह की सर्जरी ही नहीं है। 
प्लास्टिक सर्जरी में रीकंस्ट्रक्टिव यानी पुनर्निर्माण सर्जरी भी शामिल होती है। इन सर्जरियों के माध्यम से चेहरे और शरीर पर दिखने वाली कई तरह की त्रुटियों का समाधान किया जा सकता है।  उदाहरण के लिए- जन्मजात दोष जैसे- कटे-फटे होंठ, हथेली में अतिरिक्त उंगली या फिर शरीर पर जलने के निशान कैंसर  या टोसिस (ptosis) जैसी समस्याओं के लिए की जाने वाली सर्जरी। कई बार प्लास्टिक सर्जरी की मदद से शरीर की कई क्रियाओं को भी फिर से पहले जैसा करने में मदद मिलती है। उदाहरण के लिए- अगर दुर्घटना के बाद हाथ या पैर में कोई विकृति या विकलांगता आ जाए तो प्लास्टिक सर्जरी की मदद से उस विकृति को दूर कर शरीर के उस हिस्से के कार्य करने के तरीके को फिर से पहले जैसा किया जा सकता है

 

29 Nov 2025

Advantages of Computers

The computer is a programmed device with a group of instructions to perform specific tasks and generate results at a really high speed. A Computer is a machine that can solve difficult and different problems, process data, store & retrieve data, and perform calculations faster and accurately as compared to humans.

  • Access to information:
    Computers are a device that can be used to access the internet and wide range of information for a variety of purpose
     
  • Prepare for projects:
    Computers are essential to prepare for school and college projects and for work reports

25 Sep 2025

Microdermabrasions Advantages, procedure and Risks

Microdermabrasion is a technique that is used to improve the appearance of the skin. A skincare specialist uses a small hand-held instrument to remove the top layer of skin.
Microdermabrasion exfoliates the skin, reduces the indications of age, and evens out the complexion. All skin types are safe for the procedure.
The operation is normally performed by a healthcare professional, but some retailers sell at-home kits.
We'll look at microdermabrasion and its consequences in-depth in this article. We'll also go through how to prepare, potential side effects, and how this treatment differs from dermabrasion.

 

22 Jan 2025

लेज़र हेयर रिमूवल:- अब पाए अनचाहे बालों से छुटकारा

हर व्यक्ति की यह इच्छा होती है कि वह आकर्षक दिखें और वह अपने सौंदर्य को बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश करता है। लेकिन वह प्राकृतिक रूप से होने वाले परिवर्तनों को रोक नहीं सकता है और उसे उन परिवर्तनों का सामना करना ही पड़ता है। जैसे-जैसे किसी व्यक्ति की उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे उसके शरीर में भी काफी परिवर्तन होते हैं, इन परिवर्तनों को मेडिकल भाषा में हॉर्मोन परिवर्तन कहा जाता है।
कुछ लोगों के शरीर में होने वाले हॉर्मोन परिवर्तन के सामान्य परिवर्तन होते है, लेकिन कुछ लोगो में इसके प्रतिकूल परिणाम देखने को मिलते हैं। ऐसा अक्सर देखा गया है कि कुछ लोगों के शरीर में अनचाहे बाल होते हैं और वे उससे काफी परेशान रहते हैं।अगर आपके शरीर पर भी काफी अधिक बाल हैं और आप बार−बार होने वाले इस कष्ट से मुक्ति पाना चाहती हैं तो लेजर हेयर रिमूवल का रास्ता अपनाया जा सकता है।

 

11 Nov 2025

Iphone 13 Pro Max specs

The iPhone 13 Pro Max was released by Apple in September 2021. Here are some of its key specifications:

  • Display: 6.7-inch Super Retina XDR display with ProMotion technology
  • Processor: A15 Bionic chip with 6-core CPU, 5-core GPU, and 16-core Neural Engine
  • RAM: 6GB
  • Storage: 128GB, 256GB, 512GB, or 1TB
  • Rear Cameras: Triple 12MP Ultra Wide, Wide, and Telephoto cameras with Night mode, Deep Fusion, and ProRAW support
  • Front Camera: 12MP TrueDepth camera with Night mode and ProRes video recording
  • Battery Life: Up to 28 hours of talk time or up to 95 hours of audio playback
  • 5G capable
  • Ceramic Shield front cover with IP68 water and dust resistance rating
  • Face ID facial recognition
  • iOS 15 operating system

These are just some of the specifications of the iPhone 13 Pro Max. Other features include improved low-light performance, cinematic video mode, and a new ProRes video recording format. The iPhone 13 Pro Max is also available in four finishes: Graphite, Gold, Silver, and Sierra Blue.

12 Apr 2025
Latest Posts