हर व्यक्ति की यह इच्छा होती है कि वह आकर्षक दिखें और वह अपने सौंदर्य को बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश करता है। लेकिन वह प्राकृतिक रूप से होने वाले परिवर्तनों को रोक नहीं सकता है और उसे उन परिवर्तनों का सामना करना ही पड़ता है। जैसे-जैसे किसी व्यक्ति की उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे उसके शरीर में भी काफी परिवर्तन होते हैं, इन परिवर्तनों को मेडिकल भाषा में हॉर्मोन परिवर्तन कहा जाता है।
कुछ लोगों के शरीर में होने वाले हॉर्मोन परिवर्तन के सामान्य परिवर्तन होते है, लेकिन कुछ लोगो में इसके प्रतिकूल परिणाम देखने को मिलते हैं। ऐसा अक्सर देखा गया है कि कुछ लोगों के शरीर में अनचाहे बाल होते हैं और वे उससे काफी परेशान रहते हैं।अगर आपके शरीर पर भी काफी अधिक बाल हैं और आप बार−बार होने वाले इस कष्ट से मुक्ति पाना चाहती हैं तो लेजर हेयर रिमूवल का रास्ता अपनाया जा सकता है।