हाँ, आपके द्वारा पहने जाने वाले जूते, चप्पल या सैंडल का आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। इसके बावजूद ज्यादातर महिलाएं फुटवियर खरीदते समय अपनी सेहत की अवहेलना करती हैं। पैरों में दर्द, थकान, पीठ दर्द और गलत पोस्चर गलत जूते पहनने के कुछ ही साइड इफेक्ट हैं। हैरान हैं न! आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
आपने शायद बाज़ार में बहुत सारे ब्रांड देखे होंगे जो आर्थोपेडिक जूते या चप्पल बेचते हैं और वादा करते हैं कि वे आपके स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। लेकिन यह समझना भी महत्वपूर्ण है कि जूते, चप्पल और सैंडल हमारे स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित कर सकते हैं।