Beauty

इन तरीकों से अपने होठों को सर्दियों में भी मुलायम और खूबसूरत बनाएं।

सर्दी का सबसे ज्यादा असर स्किन पर देखने को मिलता है। खुश्क हवाएं स्किन को रूखा और बेजान बना देती हैं। खासकर होंठ सर्दी के मौसम में बेहद रुखे और पपड़ीदार हो जाते है। होंठों पर ड्राइनेस इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि कई बार होंठों से खून तक निकलने लगता है। इस मौसम में होंठों की खास देखभाल की जरूरत है। होंठ सर्दी के मौसम में भी नर्म मुलायम और कोमल बने रहे इसके लिए जरूरी है कि आप सर्दी में होंठों की खास देखभाल करें। आइए हम आपको चार ऐसे तरीके बताते हैं जिनकी मदद से आपके होंठ नर्म गुलाबी और सॉफ्ट रहेंगे।

होंठों को करें एक्सफोलिएशन:

होठों की स्किन चेहरे की स्किन से ज्यादा नाजुक और पतली होती है। ऐसे में आपको इसका खास ख्याल रखना चाहिए। होठों को नियमित रूप से एक्सफोलिएट करें ताकि डेड स्किन निकले और होंठ नरम बने रहें।

इसके लिए एक सॉफ्ट टूथब्रश या कपड़ा लें। गुनगुने पानी से चेहरे को भिगोएं और हल्के हाथ से एक्सफोलिएट करें। होंठों से बेजान स्किन की परत उतारने से ना सिर्फ डेड स्किन सेल्स बाहर आएंगे बल्कि होठों में ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ेगा।

होंठों को मॉइश्चुराइजर से करें हाइड्रेट:

जिस तरह चेहरे की स्किन को बेस्ट मॉइस्चुराइजर की जरूरत है उसी तरह होंठों को एक बेस्ट मॉइस्चुराइजर चाहिए। होंठों में नमी बनाए रखने के लिए बादाम के तेल का सीरम या नारियल तेल का सीरम इस्तेमाल करें। आप ये सीरम रात को सोने से पहले लगा सकती है। आप चाहें तो ये सीरम घर में तैयार कर सकती है।

एक चम्मच बादाम तेल, एक विटामिन सी कैप्सूल और कुछ बूंद ग्लिसरीन लें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और इस सीरम को रोजाना सोने से पहले होठों पर लगाएं। होंठ बेबी सॉफ्ट हो जाएंगे।

होंठों पर लगाएं घर का बना मास्क:

जब आप फेस और बालों की केयर के लिए मास्क लगाती हैं, तो होंठों के लिए मास्क क्यों नहीं लगाती? लिप मास्क बनाने के लिए एक चम्मच शहद ले, उसमें कुछ बूंद नारियल तेल मिलाएं। इसे चम्मच की मदद से होठों पर लगाएं और सेलोफिन से होठों को ढक लें। इससे मास्क टपकेगा नहीं और नमी बरकरार रहेगी। अगर होंठ ज्यादा फटे हुए हैं तो इसमें चुटकी भर हल्दी भी मिला लें। आप देशी घी भी होठों पर मास्क के रूप में लगा सकती हैं।

पानी ज्यादा पीए:

सर्दी में पानी आपकी स्किन के लिए सबसे बड़ा उपचार है। पानी की कमी से ही आपकी स्किन और होंठ फटते हैं। पानी आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। यह आपके होंठों की नमी बनाए रखता है और उन्हें मुलायम बनाता है। याद रखें कि होंठों पर बार-बार ज़ुबान नहीं लगाएं, ऐसा करने से होंठ ज्यादा फटते हैं। 

सर्दी में लिक्विड लिपस्टिक से परहेज करें:

सर्दियों में कभी भी लिक्विड लिपस्टिक का इस्तेमाल नहीं करें। लिक्विड लिपस्टिक होंठों को और ज्यादा सूखा बना देती है। आप सर्दी में ऐसी लिपस्टिक का इस्तेमाल करें, जो आपके होंठों को मॉइश्चुराइज करें। आप सर्दी मे लिपबाम या लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। सर्दी में आप शिया बटर और एलोवेरा की लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करें।

Related Posts

Here are some of our favourite beauty looks from Emily in Paris Season 2

When huddled indoors battling the pandemic's third wave, Emily in Paris provides the ideal retreat with its beret caps, glass of wine, and bold lips. While we adore the show for its gorgeous scenery, Emily's stylish choices, and the mouthwatering French chef, the second season also served up some great beauty looks. 

28 Feb 2025

What Should Men Include in Their Daily Skincare Routine?

Most men want to keep things as basic as possible when it comes to skincare. Men, on the other hand, are growing more interested in self-care with the passage of time. Simple modifications that are not taxing and produce long-term results are suggested.
Men's skin is often greasy and rough, and it is continuously exposed to outside elements such as pollution and sunshine. It also confronts challenges as a result of bad sleeping habits, stress, and a poor diet. Oily, dry, normal, sensitive, or combo skin all require a different set of solutions to treat your issues.

 

26 Feb 2025

The Top 5 Korean Makeup Trends for Summer

We could all use a little freshness to spice up our beauty game this season with Korean makeup trends since we are now in the middle of summer. Look at these amazing Korean beauty trends that are creating waves, from a brand-new glow game to the most sought-after eyeshadow hues.

14 Mar 2025

अब बिना पार्लर जाए घर पर ही आसानी से करें मैनीक्योर –पेडीक्योर

खुद को सुंदर बनाने के लिए तो आप अपने चेहरे की देखभाल करते होंगे, लेकिन खूबसूरत दिखने के लिए केवल चेहरे की ही नहीं बल्कि हाथ और पैरों की देखभाल करने की भी जरूरत होती है। भले ही आप अपने हाथ , पैर और नाखूनों की सफाई रोज न कर पाते हों, लेकिन इन्हें स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने के लिए मैनीक्योर और पेडीक्योर करा सकते हैं। मगर सॉफ्ट हाथों-पैरों और चमकीले नाखूनों के लिए रोज-रोज पार्लर जाना संभव नहीं है। वैसे भी कैमिक्ल युक्त चीजों का इस्तेमाल करने से फायदा होने की जगह पर नुकसान होने लगता है। एसे में आप घर पर ही मैनीक्योर और पेडीक्योर कर सकते हैं।
मैनीक्योर और पेडीक्योर आपके हाथ और पैरों का एक कॉस्मेटिक ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जो नाखूनों को कमजोर होकर टूटने से बचाने के साथ हाथों व पैरों पर पड़ने वाली झुर्रियों को भी कम करता है। दोनों ही ट्रीटमेंट आपको जोड़ों के दर्द, साइनस, सर्दी और बलगम से राहत दिलाते हैं। इतना ही नहीं मैनीक्योर, पेडीक्योर को नियमित रूप से कराने पर नाखूनों में होने वाले फंगल इंफेक्शन से भी छुटकारा पाया जा सकता है।आज हम आपको बताएंगे कि कैसे प्राकृतिक तरीके और बिना पैसे गवाए मैनीक्योर और पेडीक्योर किया जा सकता है।

 

01 Nov 2025

नहाते समय बालों को झड़ने से बचाने के लिए अपनाएं ये हेयर केयर टिप्स।

बालों को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने के लिए ब्यूटी रूटीन का पालन करना जरूरी है। इस ब्यूटी रूटीन में नहाते समय बालों को डैमेज होने से कैसे बचाएं, इस पर ध्यान दें। जानिए बालों की देखभाल के उन नुस्खों के बारे में जिनका इस्तेमाल आपको नहाते समय करना चाहिए।

11 Feb 2025

The New Clinique Charcoal Balm: Give Your Skin the Perfect Day Off

Taking care of our skin is important and giving it a break from daily stresses is just as important. Discover the new Clinique Charcoal Balm skincare product, designed to give your skin  a much-needed breather at the end of a long day. This charcoal balm offers a unique way to cleanse, purify and rejuvenate your skin. In this blog, we explore the benefits of  Clinique Charcoal Balm and why it's the perfect addition to your skin care routine.

11 May 2025
Latest Posts