Health

डायबिटीज से ब्लड प्रेशर तक, बासी रोटी खाने के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

अक्सर आपने लोगों को बासी खाना न खाने की राय देते हुए सुना होगा। बासी खाना को सेहत के लिए खराब समझा जाता है। 12 घंटे से ज्यादा रखा हुआ बासी खाना खाने से फूड पॉइजनिंग, एसिडिटी और पेट खराब होने की संभावना रहती है। इतना ही नहीं बल्कि, बासी खाने को गर्म कर के खाने से सेहत को कई घातक नुकसान भी पहुंच सकते हैं। 
लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि हर बासी खाना सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाता है। कुछ खाने की चीजें ऐसी भी होती हैं जो बासी होने के बाद सेहत को ज्यादा फायदा पहुंचाती हैं। जिनमें से एक गेहूं है। भारत के ज्यादातर घरों में गेहूं के आटे से ही रोटी बनाई जाती है। इसके साथ ही ज्यादातर भारतीयों में जरूरत से ज्यादा खाना बनाने की आदत भी होती है। जिस वजह से अक्सर घरों में रोटियां बच जाती हैं। बची हुईं रोटियां या तो फेंकनी पड़ती हैं या फिर किसी जानवर को खिलानी पड़ती हैं। लेकिन हम आपको बासी रोटी के ऐसे फायदों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें जानने के बाद आप घर में बची हुई रोटी को फेंकने के बजाए खुद ही खाना पसंद करेंगे।

 

जानिए बासी रोटी खाने के फायदे –
कण्ट्रोल ब्लड प्रेशर

दूध के साथ बासी रोटी खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। बासी रोटी को 10 मिनट के लिए दूध में भीगो दें। सुबह के नाश्ते में दूध में भीगी हुई रोटी खाएं। ऐसा करने से जल्द ही ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहने लगेगा।
शरीर का तापमान रहेगा बैलेंस
हमारे शरीर का नॉर्मल टेंपरेचर 37 डिग्री सेल्सियस होता है। टेंपरेचर का 40 से ज्यादा हो जाने से ये हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पंहुचा सकता है। दूध में भीगी हुई बासी रोटी शरीर के तापमान को नियंत्रण में रखने में काफी कारगर साबित होती है। 
नहीं होंगी पेट की बीमारियां
इसके अलावा बासी रोटियां खाने से पेट की बीमारियां भी दूर होती हैं। साथ ही, एसिडिटी और कब्ज जैसी बीमारियां भी दूर रहती है। 
दुबलेपन का मसला होगा दूर
बॉडी को एनर्जी देने के लिए भी बासी रोटियां बहुत काम आती हैं। इससे शरीर का दुबलापन दूर होता है और दुबलेपन को दूर करने के लिए रात के वक्त बासी रोटी खाना सबसे बेहतर हल है। 
शुगर को नियंत्रण करती है बासी रोटी
डायबिटीज में शुगर का स्तर बढ़ जाता है, जिसे नियंत्रण में रखना बहुत जरुरी है। सुबह के समय बासी रोटी को दूध के साथ खाने से शरीर में शुगह का स्तर कम हो जाता है। रोटी को पांच से सात मिनट दूघ में भिंगोकर रख दें और उसके बाद खाएं।

 

रात की बची रोटी को सुबह गुनगुने दूध में भिगोकर खाने से आपकी सेहत अच्छी होती है। पेट साफ रहता है और शरीर मजबूत बनता है। हालांकि इस रोटी को ठंडे दूध के साथ खाना अधिक पौष्टिक माना जाता है। लेकिन सर्दी के मौसम में आप गुनगुने दूध का उपयोग कर सकते हैं। खाने से करीब 10 मिनट पहले रोटी को दूध में भिगोकर रख दें।
इस रोटी को दूध के साथ खाने से भूख संतुलित रहती है। शरीर को मिलने वाला पोषण आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। जब ये सब फायदे शरीर को मिलते हैं तो त्वचा की कोशिकाएं अंदर से स्वस्थ बनती हैं और स्किन का ग्लो अलग से नजर आता है। दूध और रोटी का स्वाद बढ़ाने के लिए आप साथ में थोड़ी-सी शुगर या गुड़ का सेवन कर सकती हैं।

 

बसी रोटी का फेस पैक
आप बासी रोटी से अपने लिए एक शानदार फेस पैक तैयार कर सकती हैं, जो पहली ही बार में आपकी स्किन पर ताजगी ले आता है। नियमित रूप से इस फेस पैक का उपयोग आपकी त्वचा से बढ़ती उम्र के सारे निशान गायब कर देगा। फेस पैक बनाने के लिए इस विधि का उपयोग करें-

  • बासी रोटी को मसलकर इसका चूरा बना लें और इसे मिक्सी जार में डाल लें
  • इसमें 1 चम्मच बूरा (शुगर पाउडर) डालें
  • आधा चम्मच शहद डालें
  • गुलाबजल डालकर इन सभी चीजों को पीसकर पेस्ट बना लें

तैयार पेस्ट को चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं और 25 मिनट बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें।

 

बासी रोटी का फेस स्क्रब

  • हर्बल फेस स्क्रब की तलाश में हैं तो आपकी यह तलाश भी बासी रोटी पूरी कर सकती है। आप बसी रोटी से घर का बना फेस स्क्रब तैयार कर सकते है। 
  • आप बासी रोटी को मसलकर इसका चूरा बनाएं। 
  • अब इसमें 1 चम्मच शुगर पाउडर और आधा चम्मच कॉफी पाउडर डालें। 
  • साथ में 1 चम्मच नारियल तेल या जैतून का तेल (ऑलिव ऑइल) मिक्स कर लें। 

आपका फेस स्क्रब तैयार है। इंस्टेंट ग्लो के लिए आप इस स्क्रब को कभी भी उपयोग कर सकती हैं। इससे 4 मिनट तक स्किन पर स्क्रब करें और फिर ताजे पानी से चेहरा धोकर साफ कर लें। आपका चेहरा दमक उठेगा।

 

Related Posts

home remedies for cold in summer


Due to the changing weather, people have to face problems like cold and cough, etc. It is common to have a cold and cough in the cold season, but people have to face problems like cold and cold even in the summer season.

When people have a cold in the summer season it can bother you a lot. In the summer season, you may have to face frequent sneezing, cough and stomach upset due to cold. But if you have a fever, cold, stuffy nose, sore throat, etc., contact your doctor immediately.

20 Jul 2025

सर्दियों में गुड़ खाने के इतने सारे फायदे - चेहरे का निखार बढ़ाने में भी कारगर

नेचुरल मिठाई के नाम से पहचाना जाने वाला गु़ड़ न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट है बल्कि सेहत के लिए भी खज़ाने के जैसा है, सर्दियों में गुड़ पॉवर बूस्टर का काम करता है। गुड़ में शरीर को गर्माहट देने की शक्ति मौजूद होती है जिसकी वजह से इसे सर्दियों में खाने की राय दी जाती है। ये ह्यूमन बॉडी के तापमान को न सिर्फ रेगुलेट करता है बल्कि उसे डिटॉक्सिफाई भी करता है। 10 ग्राम गुड़ में 38 कैलोरी होती है। गुड़ का इस्तेमाल त्वचा को निखारने और कई परेशानियों में भी कारगर है। 

29 Oct 2025

मतली के घरेलू उपचार हिंदी में

मतली उल्टी के झुकाव के साथ बेचैनी की अनुभूति है। कई कारणों से हर कोई समय-समय पर मतली का अनुभव करता है। जी मिचलाना कोई बीमारी नहीं बल्कि एक लक्षण है। यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का लक्षण हो सकता है और आमतौर पर गंभीर नहीं होता है। मतली से राहत पाने के लिए आप सरल उपाय कर सकते हैं। मतली की देखभाल के लिए आप कुछ जड़ी-बूटियों और उपचारों का उपयोग कर सकते हैं

14 Nov 2025

कहीं आपका बच्चा दब्बू तो नहीं हो रहा

स्कूल के शुरुआती दिनों में अकसर बच्चों का संकोच कब उनकी झिझक में बदल जाता है, पता ही नहीं चलता। आप जब बच्चे को स्कूल ले जाते हैं तो वह रोता है, टीचर से बात नहीं करता, लंच पूरा नहीं करता जैसी कई बाते हैं जो शुरू में तो हर बच्चे के व्यवहार में इस तरह के बदलावों को सामान्य माना जाता है लेकिन इन्हें अनदेखा करने से कई बार बच्चों की यही झिझक उन्हें शर्मीला से दब्बू बना देती है।

14 Jul 2025

what should pregnant women eat

  • Dairy products

During pregnancy, you need to consume extra protein and calcium to meet the needs of your growing little one. Dairy products like milk, cheese, and yogurt should be on the docket.

Dairy products contain two types of high-quality protein: casein and whey. Dairy is the best dietary source of calcium and provides high amounts of phosphorus, B vitamins, magnesium, and zinc.

Yogurt, especially Greek yogurt, contains more calcium than most other dairy products and is especially beneficial. Some varieties also contain probiotic bacteria, which support digestive health.

22 Sep 2025

Ways to Prevent Disease (and To Live Your Healthiest Life)

Health is wealth. This common saying holds a lot of weight because it has truth behind it.

  •  Make healthy food choices

“For good health and disease prevention, avoid ultra-processed foods and eat homemade meals prepared with basic ingredients,”.
 
Ultra-processed food includes: 

Chips.
White bread.
Donuts.
Cookies.
Granola or protein bars.
Breakfast cereals.
Instant oatmeal.
Coffee creamers.
Soda.
Milkshakes.

“Most foods that come in a package have more than five ingredients or have ingredients that you cannot pronounce. Many foods labeled as diet, healthy, sugar-free or fat-free can be bad for you.”

  • Get your cholesterol checked

When checking your cholesterol, your test results will show your cholesterol levels in milligrams per decilitre. It’s crucial to get your cholesterol checked because your doctor will be able to advise you on how to maintain healthy levels, which in turn lowers your chances of getting heart disease and stroke.

08 Oct 2025
Latest Posts