Health

आवाज़ में भारीपन से हैं परेशान तो बस अपनाएं ये आसान घरेलू इलाज

बहुत से लोग चाहते हैं कि वो सुरीली और मधुर आवाज के मालिक हों। उनकी आवाज मीठी हो साथ ही उसमें पर्याप्त भारीपन भी हो। हर कोई चाहता है की उसकी सुरीली आवाज इतनी मीठी हो की जो भी सुने वो दीवाना हो जाये। मगर हजारों में कोई एक ही होता है जिसे सुरीली आवाज मिलती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिनसे आप अपनी आवाज को मीठा और भारीपन युक्त बना सकते हैं।

इसके अलावा आप इन तरीकों से भी अपनी आवाज को सुरीला और मधुर बना सकते हैं - 

1. सुरीली आवाज के लिए रोज सुबह-शाम शहद के साथ गाय का दूध पीना चाहिए। इससे आवाज मधुर हो जाती है। विटामिंस भी मिलते रहेंगे।
2. अगर बदलते मौसम में आवाज बैठ गई है तो आप दो चम्मच अदरक के रस में एक चम्मच शहद मिलालें और दिन में तीन बार सेवन करें और अदरक का रस गरम पानी में मिलाकर उसके गरारे भी करें। इससे आवाज खुल जाएगी।
3. दो चम्मच प्याज के रस में शहद मिलाकर सुबह शाम खाए और उसके एक घंटे तक कुछ भी नहीं खाए और प्याज का रस गरम पानी में मिलाकर पीने से भी गले से सुरीली आवाज निकालती है। आप गुनगुनाते रह जाएंगे।
4. प्याज को हल्का-सा भून लें, फिर उसे कुचलकर फिटकरी को भूनकर उसके ऊपर बुर-बुराकर चबा-चबाकर खाएं। इससे भी आवाज सुरीली होने लगती है।
5.ग्लिसरीन को गुनगुने पानी में मिलाकर सुबह-शाम गरारे करने से गाना गाने से पहले कभी आपका गला धोखा नहीं देगा।
6. सुरीली आवाज चाहने वालों को अनानास का सेवन करते रहना चाहिए। खाने के साथ ही उसका रस पीने से भी आवाज सुरीली हो जाती है।
7. बीस-बीस ग्राम सौंठ और मिश्री को पीसकर उसे शहद में अच्छी तरह से मिलाकर गोली बना कर रख लें। इसे दिन में कई बार थोड़ी-थोड़ी देर में चूसते रहें। आवाज में सुरीलापन बना रहेगा।
8.यदि आवाज बहुत फट रही हो तो एक गिलास गरम पानी में 3-4 ताजी लहसून की कलियों का रस मिलाकर पीने से आवाज ठीक हो जाती है।
9.लहसून की तीन-चार कलियों को सिरके में भिगोकर चबाकर खाने से भी गला सुरीला होता है।

10. मूली के 4-5 ग्राम बीज पीसकर उसे गरम पानी के साथ फांके अथवा मूली खाली पेट बिना नमक के चबा-चबाकर खाएं या उसका रस पीए, तो आवाज में जान आ जाएगी।
11. गायिकी के शौकीन लोगों को ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंग्स को तो आज ही भूल जाना चाहिए। ठंडे पानी की जगह गरम पानी एवं कोल्ड ड्रिंग्स की जगह नारियल पानी को ज्यादा से ज्यादा पीना चाहिए। अपने गले को सूखा न रखिए उसे समय-समय पर तर करते रहिए।
12. बहुत ज्यादा चटपटा, मसालेदार और चिकनाईयुक्त भोजन भी गले के लिए नुकसानकारी होता है। इससे पेट में गड़बड़ियां होती हैं और आवाज पर भी असर पड़ता है।
13. सुरीली आवाज की चाह रखने वालों को ज्यादा चीखना-चिल्लाना नहीं चाहिए। इससे वोकल कार्ड में खराबी हो जाती है, जिससे उनकी आवाज बदल जाती है। गले की मांस पेशियों में खिंचाव होता है। आवाज पर बहुत बुरा असर होता है।
14.खाना खाने के बाद चुटकीभर काली मिर्च को एक चम्मच घी के साथ मिलाकर खाने से बैठी हुई आवाज ठीक हो जाती है।
15. पचास ग्राम मिश्री, 25 ग्राम मुलेठी और 25 ग्राम काली मिर्च लेकर इन तीनों को मिलाकर चूर्ण बनाकर शीशी में रख लें। रोज सुबह और शाम एक छोटे चम्मच में चूर्ण को लेकर शहद में मिलाकर सेवन करने से गला ठीक हो जाता है और आवाज सुरीली बनी रहती है।
16. पानी को गुनगुना कर उसमें चुटकीभर नमक डालकर दिन में 3-4 बार गरारे करने से बैठी हुई आवाज ठीक हो जाती है।
17. पांच ग्राम मुलेठी, पांच आंवले और 5 मिश्री को एक गिलास पानी में धीमी आंच पर उबालें। जब यह आधा रह जाए तो इस काढ़े का गर्म-गर्म सेवन करें। इससे बैठा हुआ गला खुला जाता है और आवाज फिर सुरीली हो जाती है।
18. भोजन के बाद एक ग्राम काली मिर्च के चूर्ण में थोडा़-सा घी डालकर उसे चाटने से भी आवाज सुरीली हो जाती है।

 

हमेशा आपकी आवाज की कद्र होती रहेगी 

इमली के पत्ते भी है कमाल के किंवदंती है। संगीत सम्राट तानसेन इमली के पत्ते खाकर रियाज किया करते थे। इससे उनकी आवाज साफ रहती थी। ग्वालियर में स्थित उनकी समाधि के पास लगे इस इमली के पेड़ के बारे में कहा जाता है कि इमली के पत्ते खाकर गायकों के गले सुरीले हो जाते थे। एक बार शास्त्रीय संगीत के गायक पंडित जसराज भी इस समाधि पर आए थे और इमली की पत्तियों को साथ ले गए।

इन बातों का रखें ध्यान - 

  • कभी भी मुंह पूरी तरह से खोलकर जम्हाई न लें, यदि जम्हाई आ रही है तो मुंह पर हाथ रख लें।
  • मुंह के अंदर गंदी हवा को नहीं जाने दें, गंदी हवा में बैक्टीरिया होते हैं, जो गले के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। 
  • खाने में ठंड और गर्म का ख्याल रखें, ये कॉम्बिनेशन आपके गले के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 
  • ठंड से बचने के लिए गले को ढंककर रखें क्योंकि सर्दियों में सबसे ज्यादा इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।

 

Related Posts

Natural Home Remedies for Arthritis and Its Symptoms

Arthritis can occur in men, women, and children of all age groups. Arthritis can be of different kinds; while it primarily affects joints, it can also occur in organs like your heart, eyes, and skin. The symptoms can range from mild to severe. An early diagnosis can help you start the treatment early, which will help you prevent the condition from worsening or causing permanent joint damage. In addition, there are plenty of home remedies that you can use to manage your symptoms and live a less painful life.

15 Aug 2025

नाखूनों की देखभाल और, नाखूनों को चमकदार कैसे बनाएं

नाखूनों की साफ-सफाई और मजबूती के बिना परफेक्ट शेप नहीं मिल सकता। अगर आप भी अपने टूटते नाखूनों या फिर उनकी बेजान रंगत से परेशान हैं तो अब टेंशन छोड़ दीजिए। इन टिप्स के जरिए घर पर ही नाखूनों की अच्छी देखभाल की जा सकती है और मनचाहा शेप मिल सकता है। अगर आप भी सुंदर और लंबे नाखून चाहती हैं तो इसका खास ख्याल रखने की जरूरत है। लेकिन इसके लिए पार्लर जाकर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं। आप घर पर ही कुछ घरेलू उपाय करके पा सकती हैं खूबसूरत नाखून।

02 Dec 2025

Simple Steps to a Healthier Diet

क्या आपको लगता है कि स्वस्थ खाने का मतलब है कि आपको अपना आहार मौलिक रूप से बदलना होगा और अपने सभी पसंदीदा खाद्य पदार्थों को छोड़ना होगा? फिर से विचार करना। अपने स्वास्थ्य में सुधार करना उतना ही आसान हो सकता है जितना कि सफेद से पूरी-गेहूं की रोटी पर स्विच करना, अपने दोपहर के दही में एक बड़ा चम्मच अलसी मिलाना, या अपने पसंदीदा कॉफी पेय को पूरे के बजाय स्किम दूध के साथ ऑर्डर करना। अपने आहार में थोड़े से बदलाव करने से बड़े स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

 

29 Jun 2025

सर्दियों में गुड़ खाने के इतने सारे फायदे - चेहरे का निखार बढ़ाने में भी कारगर

नेचुरल मिठाई के नाम से पहचाना जाने वाला गु़ड़ न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट है बल्कि सेहत के लिए भी खज़ाने के जैसा है, सर्दियों में गुड़ पॉवर बूस्टर का काम करता है। गुड़ में शरीर को गर्माहट देने की शक्ति मौजूद होती है जिसकी वजह से इसे सर्दियों में खाने की राय दी जाती है। ये ह्यूमन बॉडी के तापमान को न सिर्फ रेगुलेट करता है बल्कि उसे डिटॉक्सिफाई भी करता है। 10 ग्राम गुड़ में 38 कैलोरी होती है। गुड़ का इस्तेमाल त्वचा को निखारने और कई परेशानियों में भी कारगर है। 

29 Oct 2025

How can I naturally minimise melanin production in my skin?

We all want to appear fair and lovely, and we believe that the melanin in our skin is what causes us to be dark-skinned. This is correct, but only in part.
Every person's body and skin are unique. The amount and quantity of melanin in our skin determines whether we are fair or dark

 

17 Dec 2025

Home Remedies For Nausea

The unsettling feeling of nausea is the propensity to vomit. Everyone occasionally feels nauseous for a variety of reasons. The feeling of nausea is a symptom, not a sickness. It is typically not serious and can be an indication of many different health issues. Simple actions can be taken to relieve nausea. You can treat nausea with various plants and home treatments.

05 Dec 2025
Latest Posts