Health

ये पोषक तत्‍व बच्‍चों की हड्डियों को करते हैं मजबूत

वयस्‍कों और बूढ़ों की तुलना में बच्‍चों की हड्डियों को मजबूत बनाने पर इतना गौर नहीं किया जाता है क्‍योंकि हड्डियों को प्रभावित करने वाली बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस अधिक उम्र के लोगों में देखी जाती है। हालांकि, आपको बता दें कि लड़कियों की 18 साल और लड़कों की 20 साल की उम्र तक हड्डियों का 90 फीसदी बोन मास (हड्डी का द्रव्यमान) बन जाता है। इस वजह से बच्‍चों की हड्डियों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देना बहुत जरूरी है।

ड्डियों के लिए जरूरी है कैल्शियम

86 फीसदी किशोर लड़कियों को पर्याप्‍त कैल्शियम नहीं मिल पाता है। चूंकि, 95 फीसदी बोन मास 20 साल की उम्र तक ही बन जाता है इसलिए इस उम्र तक रोज सही मात्रा में कैल्शियम लेना बहुत जरूरी है।
चार से आठ साल के बच्‍चों को रोजाना 1,000 मिग्रा कैल्शियम और 9 से 18 साल की उम्र के बच्‍चों को 1,300 मिग्रा कैल्शियम की जरूरत होती है।
दूध और दूध से बने उत्‍पाद कैल्शियम का भंडार होते हैं। हर उम्र के बच्‍चे को दिन में कम से कम दो गिलास दूध जरूर पीना चाहिए। डेयरी उत्‍पादों जैसे कि चीज और योगर्ट भी कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाते हैं। हड्डियों को मजबूत करने के लिए अपने बच्‍चे के आहार में पालक, केल और भिंडी शामिल करें। संतरा भी कैल्शियम से युक्‍त होता है। आप बच्‍चे को नाश्‍ते में संतरे का ताजा जूस दे सकती हैं।

मैग्‍नीशियम

यदि बच्‍चे पर्याप्‍त मात्रा में मैग्‍नीशियम नहीं लेते हैं तो आगे चलकर उन्‍हें ऑस्टियोपोरोसिस हो सकता है। पालक और फूलगोभी में मैग्‍नीशियम पाया जाता है। इसके अलावा बच्‍चों के शरीर को सोयाबीन से भी भरपूर मैग्‍नीशियम मिल सकता है। मैग्‍नीशियम एक खनिज पदार्थ है जो कि बादाम, पालक, काले चने, ओट्स, मूंगफली, मक्‍खन, एवोकाडो और आलू में पाया जाता है।

विटामिन डी

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन डी भी बहुत आवश्‍यक पोषक तत्‍व है। विटामिन डी कैल्शियम को अवशोषित करने में शरीर की मदद करता है। बच्‍चों और किशोरों को दिन में लगभग 600 इंटरनेशनल यूनिट (आईयू) की जरूरत होती है। विटामिन डी की कमी के कारण मांसपेशियों में थकान और कमजोरी महसूस होती है। बच्‍चों में विटामिन डी की कमी के कारण रिकेटस की बीमारी हो सकती है। इसमें हड्डियां मुलायम होकर मुड़ जाती है।


एक से आठ साल के बच्‍चे को प्रतिदिन 2,500 से 3,000 आईयू विटामिन डी और 9 साल से अधिक उम्र के बच्‍चों को 4,000 आईयू विटामिन डी की जरूरत होती है। फिश जैसे कि ट्यूना और अंडे के पीले भाग में विटामिन डी होता है। बच्‍चों की पसंदीदा चीज में भी विटामिन डी पाया जाता है। विटामिन डी का सबसे बेहतरीन स्रोत धूप होती है। दिनभर में कम से कम 10 मिनट तो धूप लेनी चाहिए।

विटामिन-K

ऐसा माना जाता है कि उच्‍च मात्रा में विटामिन-K लेने से हड्डियों की मोटाई भी ज्‍यादा होती है और इनमें रिकेटस एवं ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। विटामिन के कैल्शियम के साथ मिलकर हड्डियों को मजबूत बनाता है। हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे कि केल, पत्तागोभी पालक और ब्रोकली विटामिन-K से भरपूर होती है।

Related Posts

Make the nine months of pregnancy healthy in these ways

Maintaining a healthy nine-month pregnancy after conceiving is no less than a challenge. After getting pregnant, the only thing that comes to my mind now is what should I eat, how should I exercise and what should be taken care of.

Breathlessness is normal, especially in the third trimester of pregnancy, and also occurs during the early stages of pregnancy. Some women may feel short of breath from the first trimester of pregnancy. If shortness of breath is common when doing things like climbing stairs, it is normal, but if you have a respiratory disease like asthma, then it can cause trouble. Might have to take it.

19 Jul 2025

Why is alternative therapy important to us?

Many complementary therapies concentrate on relaxation and reducing stress. They might help to calm your emotions, relieve anxiety, and increase your general sense of health and well-being. Many doctors, cancer nurses, and researchers are interested in the idea that positive emotions can improve your health.

  • Using therapies to help you feel better

People often use complementary therapies to help them feel better and cope with having cancer and treatment. How you feel plays a part in how you cope.

Many complementary therapies concentrate on relaxation and reducing stress. They might help to calm your emotions, relieve anxiety, and increase your general sense of health and well-being.

Many doctors, cancer nurses, and researchers are interested in the idea that positive emotions can improve your health.

18 Oct 2025

What is alternative therapy?

In general, the term “alternative therapy” refers to any health treatment not standard in Western medical practice. When used alongside standard medical practices, alternative approaches are referred to as “complementary” medicine.

Beyond that, complementary and alternative therapies are difficult to define, largely because the field is so diverse. It encompasses diet and exercise changes, hypnosis, chiropractic adjustment, and poking needles into a person’s skin (aka acupuncture), among other treatments.

The benefits of alternative therapies are hotly contested. More research is needed to determine the efficacy of nearly all of these practices, but that hasn’t stopped people from checking them out.

In 2008 (the most recent valid data we could find), more than 38 percent of American adults used some form of alternative medicine, according to the NIH. Here are some of the practices that are changing the way Americans approach medical care.

28 Aug 2025

उच्च रक्तचाप के लिए सर्वश्रेष्ठ घरेलू उपचार हिंदी में

उच्च रक्तचाप से हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। बहुत लंबे समय तक उच्च रक्तचाप के मामले में अन्य स्थितियां जैसे किडनी रोग, कंजेस्टिव दिल की विफलता और अंधापन भी हो सकता है। विश्व की लगभग 75-80 प्रतिशत आबादी, विशेष रूप से विकासशील देशों में, उच्च रक्तचाप के प्रबंधन के लिए हर्बल दवाओं का उपयोग करना शुरू कर दिया है। हर्बल दवाओं की मानव शरीर के साथ अधिक स्वीकार्यता होती है और इसके कम दुष्प्रभाव होते हैं

14 Nov 2025

Home Remedies For Gall Bladder Stone

Gallstones or cholelithiasis as it is know in medical terminology, are the most common cause of problem of your gallbladder. Gallstones are hard nuggets of cholesterol or bilirbin. They do not have any Specific shape or size. They may just be the size of a grain of salt or large enough akin to a golf ball.

22 Sep 2025
Latest Posts