Health

कहीं आपका बच्चा दब्बू तो नहीं हो रहा

स्कूल के शुरुआती दिनों में अकसर बच्चों का संकोच कब उनकी झिझक में बदल जाता है, पता ही नहीं चलता। आप जब बच्चे को स्कूल ले जाते हैं तो वह रोता है, टीचर से बात नहीं करता, लंच पूरा नहीं करता जैसी कई बाते हैं जो शुरू में तो हर बच्चे के व्यवहार में इस तरह के बदलावों को सामान्य माना जाता है लेकिन इन्हें अनदेखा करने से कई बार बच्चों की यही झिझक उन्हें शर्मीला से दब्बू बना देती है।

बच्चे को दिखाएं बाहरी दुनिया

आप अपने बच्चे को अपने दायरे से बाहर होने का मौका नहीं देगें तो हो सकता है कि उसे स्कूल में दूसरों के साथ घुलने-मिलने में परेशानी हो। अगर आप बच्चे को अपने और परिवार तक ही सीमित रखते हैं तो वह बाहरी लोगों से घुलने-मिलने में घबराएगा। आप समय-समय पर अपने बच्चों को अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के घर ले जाने में बिल्कुल न हिचकिचाएं। कॉलोनी में दूसरे बच्चों के साथ उन्हें खेलने के लिए प्रोत्साहित करें जिससे स्कूल में वह दूसरे बच्चों के बीच घबराए नहीं।

बच्चों के सवालों का दें जवाब

अगर आपका बच्चा आपसे ढेर सारे सवाल करता है तो उससे डांटने या चुप कराने के बजाय उसके प्रश्नों का उत्तर जरूर दें। इससे बच्चे का कौतुहल तो शांत होगा ही, साथ ही उसका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कई बार बच्चे अपनी झिझक के कारण स्कूल में भी सवाल नहीं कर पाते जिससे उनका आत्मबल तो कम होता है ही, साथ ही उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ता है। ऐसे में अगर आप बच्चों को सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित करेंगे और उनसे बाते करेंगे तो उनका आत्मविश्वास बना रहेगा।

 

एक्स्ट्रा-कॅरिकुलर गतिविधियां

बच्चे में आत्मविश्वास बरकरार रखने और उसकी झिझक को दूर करने के लिए उन्हें पढ़ाई के अलावा दूसरी गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करते रहें। वह सामाजिक तो होगा ही, साथ ही उसका व्यक्तित्व विकास भी तेजी से होगा। सही समय पर अपने बच्चे की प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने का यह प्रयास उसकी हर झिझक को खत्म कर देगा और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

बच्चे को अकेला न छोड़ें

अगर आप अपने बच्चे के व्यवहार में यह बदलाव महसूस कर रहे हैं कि वह हमेशा अकेले रहना ही पसंद करता है तो इसे नजरंदाज न करें। हमेशा उसके साथ रहें और उसे परिवार के बीच रहने और हर किसी से बाते करने के लिए प्रोत्साहित करें।

Related Posts

If you are sad or your mood is off, then fix your mood with this scientific remedy

Grief is also a part of life, and being sad is perfectly normal. But often our mind cannot get out of suffering. It is okay to be sad in, bad mood, but it is not right if you stay sad all day because of a bad mood.

Listen to your favorite song

Recent research by the National Academy of Science has revealed that listening to music releases dopamine hormones in our bodies. Dopamine is our feel-good hormone, which makes us feel happy. Your favorite music can improve your bad mood.

12 Aug 2025

आवाज़ में भारीपन से हैं परेशान तो बस अपनाएं ये आसान घरेलू इलाज

बहुत से लोग चाहते हैं कि वो सुरीली और मधुर आवाज के मालिक हों। उनकी आवाज मीठी हो साथ ही उसमें पर्याप्त भारीपन भी हो। हर कोई चाहता है की उसकी सुरीली आवाज इतनी मीठी हो की जो भी सुने वो दीवाना हो जाये। मगर हजारों में कोई एक ही होता है जिसे सुरीली आवाज मिलती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिनसे आप अपनी आवाज को मीठा और भारीपन युक्त बना सकते हैं।

26 Nov 2025

Simple Steps to a Healthier Diet

क्या आपको लगता है कि स्वस्थ खाने का मतलब है कि आपको अपना आहार मौलिक रूप से बदलना होगा और अपने सभी पसंदीदा खाद्य पदार्थों को छोड़ना होगा? फिर से विचार करना। अपने स्वास्थ्य में सुधार करना उतना ही आसान हो सकता है जितना कि सफेद से पूरी-गेहूं की रोटी पर स्विच करना, अपने दोपहर के दही में एक बड़ा चम्मच अलसी मिलाना, या अपने पसंदीदा कॉफी पेय को पूरे के बजाय स्किम दूध के साथ ऑर्डर करना। अपने आहार में थोड़े से बदलाव करने से बड़े स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

 

29 Jun 2025

Ways to Prevent Disease (and To Live Your Healthiest Life)

Health is wealth. This common saying holds a lot of weight because it has truth behind it.

  •  Make healthy food choices

“For good health and disease prevention, avoid ultra-processed foods and eat homemade meals prepared with basic ingredients,”.
 
Ultra-processed food includes: 

Chips.
White bread.
Donuts.
Cookies.
Granola or protein bars.
Breakfast cereals.
Instant oatmeal.
Coffee creamers.
Soda.
Milkshakes.

“Most foods that come in a package have more than five ingredients or have ingredients that you cannot pronounce. Many foods labeled as diet, healthy, sugar-free or fat-free can be bad for you.”

  • Get your cholesterol checked

When checking your cholesterol, your test results will show your cholesterol levels in milligrams per decilitre. It’s crucial to get your cholesterol checked because your doctor will be able to advise you on how to maintain healthy levels, which in turn lowers your chances of getting heart disease and stroke.

08 Oct 2025

Make the nine months of pregnancy healthy in these ways

Maintaining a healthy nine-month pregnancy after conceiving is no less than a challenge. After getting pregnant, the only thing that comes to my mind now is what should I eat, how should I exercise and what should be taken care of.

Breathlessness is normal, especially in the third trimester of pregnancy, and also occurs during the early stages of pregnancy. Some women may feel short of breath from the first trimester of pregnancy. If shortness of breath is common when doing things like climbing stairs, it is normal, but if you have a respiratory disease like asthma, then it can cause trouble. Might have to take it.

19 Jul 2025

There are 8 free health and fitness apps you should download right away.

1.YouFood1.Log everything you eat by taking pictures and entering it into this app. You may discover new recipes and follow other people. They also include a number of small features, like water tracking and goal setting, that help hold you accountable. It's a terrific way to see your meals and understand where you can improve, and the community I've found on this app is so amazing and encouraging!"

 

02 Jan 2025
Latest Posts